ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़े गए विराट

फीचर्डICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़े गए विराट

Date:

विराट कोहली का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को शनिवार को न्यूयॉर्क में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया जहां वह इस समय विश्व कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम के साथ हैं। पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में 765 रन बनाए थे। इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने तीन शतक, छह अर्धशतक भी लगाए और 117 का सर्वोच्च स्कोर बनाया। विराट ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 27 वनडे मैचों में 1333 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 24 पारियों में 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। साथ ही एक मैच में 166 रनों का नाबाद स्कोर भी बनाया।

ICC ने शनिवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें विराट 2023 के अपने शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए ट्रॉफी और कैप प्राप्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप के लिए अपना पहला मैच खेलने जा रही है। इस बीच सभी फैंस विराट से एक और रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न आईपीएल में विराट ने 15 मैचों में 741 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...