Site icon Buziness Bytes Hindi

पॉपुलैरिटी में भी कोहली टॉप पर


पॉपुलैरिटी में भी कोहली टॉप पर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर हैैं. एक ऑनलाइन रिसर्च फर्म एसईएम रश की स्टडी में यह खुलासा हुआ. स्टडी के मुताबिक, कोहली को इस साल जनवरी से जून के बीच हर महीने औसतन 16.2 लाख बार सर्च किया गया. इसी दौरान टीम इंडिया को ऑनलाइन 2.4 लाख बार सर्च किया गया. यानी कोहली टीम इंडिया से 8 गुना ज्यादा पॉपुलर हैं.
रोहित के बाद धोनी
स्टडी के मुताबिक, विराट के बाद रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे सबसे पॉपुलर क्रिकेटर हैैं. उन्हें जनवरी से जून के बीच हर महीने औसतन 9.7 लाख बार सर्च किया गया. उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैैं. उन्हें हर महीने 9.4 लाख बार सर्च किया गया.

सचिन से ज्यादा पॉपुलर पंड्या

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज मैक्के (9.1 लाख), जोश रिचड्र्स (7.1 लाख), हार्दिक पंड्या (6.7 लाख), सचिन तेंदुलकर (5.4 लाख), क्रिस मैथ्यूज (4.1 लाख) और श्रेयस अय्यर (3.4 लाख) को सर्च किया गया है.

पॉपुलैरिटी में टीम इंडिया टॉप पर
ऑनलाइन रिसर्च फर्म की स्टडी के हिसाब से हर महीने लोकप्रियता के मामले में इंग्लैैंड टीम दूसरे नंबर पर है.


युवराज, धवन से ज्यादा मंधाना की सर्च

स्मृति मंधाना
Exit mobile version