ऐसा हुआ तो एक टीम में दिखेंगे Virat Kohli और Babar Azam

स्पोर्ट्सऐसा हुआ तो एक टीम में दिखेंगे Virat Kohli और Babar Azam

Date:

पडोसी होते हुए भारत और पाकिस्तान एक दुसरे के चिर प्रतिद्वंदी है, राजनीतिक  और डिप्लोमेटिक लेवल पर दोनों देशों के बीच क्या चल रहा है यह तो सारी  दुनिया जानती है लेकिन हम यहाँ बात सिर्फ क्रिकेट की कर रहे हैं. सभी लोग मानते हैं कि भारत की तरह पाकिस्तान में काफी टैलेंटेड खिलाडी मौजूद हैं लेकिन राजनीतिक हालातों की वजह से दोनों देश सिर्फ ICC टूर्नामेंटों में आपस में भिड़ते हुए नज़र आते हैं, दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज़ सालों से नहीं हुई है लेकिन अब कुछ ऐसा बन रहा है कि दोनों देशों के खिलाडी एक ही टीम में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं, जी हां ऐसा हो सकता है अगर BCCI सचिव जय शाह की कोशिश काम कर गयी और एफ्रो एशिया कप का आयोजन हो गया तो!

Read also: Shahid Afridi On Virat Kohli: शाहिद आफरीदी ने विराट के रवैये पर उठाया सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जय शाह प्रयास कर रहे हैं कि एफ्रो एशिया कप एक बार फिर शुरू किया जाय ताकि एशिया के साथ अफ्रीकी देशों में क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके, अगर उनकी कोशिश काम कर गयी तो 2023 में इसका आयोजन हो सकता है और तब विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आज़म और शाहीन आफरीदी जैसे खिलाडी एक टीम में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. बता दें कि  एफ्रो एशिया कप का आयोजन दो बार 2005 और 2007 में हुआ था, मगर बाद में विभिन्न मुद्दों के कारण इसे बंद कर दिया गया.

इस टूर्नामेंट में एशिया की तरफ से राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी एक साथ खेल चुके हैं. जैसा कि टूर्नामेंट के नाम से ही पता चलता है कि इसमें एशिया और अफ़्रीकी देशों के खिलाडी खेल सकते हैं. एशिया की टीम में जहाँ भारत, पाक्सितान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल के खिलाडी हिस्सा ले सकते हैं वहीँ एफ्रो टीम में साऊथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे, केन्या और अन्य अफ़्रीकी देशों के खिलाडी शामिल हो सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related