अभ्यास मैच में नहीं उतरे विराट

स्पोर्ट्सअभ्यास मैच में नहीं उतरे विराट

Date:


अभ्यास मैच में नहीं उतरे विराट

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सप्ताह बाद शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और वह बेंच पर बैठे रहे।

पहले ही दिए थे संकेत
विराट ने हालांकि पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वह शायद अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आएंगे और टेस्ट मैच के लिए अलग से अपनी तैयारी करेंगे। विराट के अलावा दूसरे अभ्यास मैच में लोकेश राहुल,चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और कुलदीप यादव भी नहीं खेल रहे हैं।

पहला टेस्ट 17 दिसंबर से
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबले गुलाबी गेंद से सिडनी में 17 दिसंबर से शुरू होना है। विराट पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जायेंगे जिसके बाद टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे जिन्होंने पहले अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...