एक और रिकॉर्ड के करीब विराट

स्पोर्ट्सएक और रिकॉर्ड के करीब विराट

Date:


एक और रिकॉर्ड के करीब विराट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले तीसरे टी-20 में भले ही भारत को एक आसान हार मिली हो मगर विराट कोहली ज़रूर ऐसे रिकॉर्ड के करीब पहुँच गए जिसे वह चौथे टी-20 में तोड़ सकते हैं|

तीस टी-20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टी20 करियर की 27वीं फिफ्टी लगाते हुए 46 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी लगाये। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और अगर अगले मैच में एक बार फिर से वो अर्धशतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वो इस मामले में बेस्ट कप्तान बन जायेंगे।

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 11वां अर्धशतक पूरा किया और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले कप्तान की लिस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की बराबरी कर ली है। इससे पिछले मैच में भी विराट कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 3 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...