Viral Video: योगी आदित्यनाथ जी! ‘मम्मी फीस जमा करने की स्थिति में नहीं, हमको परीक्षा में बैठने से रोका’

उत्तर प्रदेशViral Video: योगी आदित्यनाथ जी! ‘मम्मी फीस जमा करने की स्थिति में...

Date:


Viral Video: योगी आदित्यनाथ जी! ‘मम्मी फीस जमा करने की स्थिति में नहीं, हमको परीक्षा में बैठने से रोका’

आगरा। प्रिय योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी! ”हम आगरा से हैं। हमारे घर में कोविड से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें हमारे पापा, ताऊ जी और हमारे बाबा हैं। हमारी मम्मी इस समय फीस जमा करने की स्थिति में नहीं हैं। ​हमको सकूल ने परीक्षा में बैठने से रोक दिया है”। यह मार्मिक अपील आगरा की दो छोटी बहनों की हैं। जिनका नाम कृतिका शर्मा और अनन्या शर्मा है। कृतिका कक्षा पांच में अनन्या कक्षा 3 की छात्रा है। दोनो बच्चे होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

Read also: यूपी : अगले हफ्ते होगा योगी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह


सोशल मीडिया पर इन दोनों बच्चों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों बहने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से अपनी पढ़ाई के लिए और परीक्षा में बैठने के लिए गुहार लगा रही है। इस वीडियो को देख किसी का भी मन पसीज जाएगा। इन दोनों छोटी बच्चियों की जिंदगी में कोविड ने ऐसा जहर घोल दिया कि परिवार से पुरूषों का साया ही उठ गया। पहले बाबा को छीना फिर पापा और ताऊ को भी कोविड ने छीन लिया। अब इन बच्चियों की मां ही बची है। वो भी इस स्थिति में नहीं है कि इनकी पढ़ाई का खर्च भर सके। मासूम बच्चियों की मदद के लिए अभी तक कोई सामाजिक संस्थाएं भी आगे नहीं आई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...