Site icon Buziness Bytes Hindi

Viral: महिला की हत्या पर भेड़ को सुनाई गयी 3 साल की सजा, इस देश से सामने आया अनोखा मामला

अभी तक आपने हत्या के मामलों में इंसानों को सजा पाते ही देखा होगा, लेकिन ताजातरीन मामला थोड़ा सा अनोखा है, जहाँ एक भेड़ को सजा सुनाई गयी है। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक मामले में किसी जानवर को सजा सुनाई गयी है। जानकारी के अनुसार मामला सूडान का है, जहाँ एक भेड़ को महिला की हत्या का दोषी मानते हुये, उसे 3 सालों की कैद की सजा सुनाई गयी है, साथ ही अदालत ने इसी दौरान कई शर्तों को भी रखा है।

वहीं अदालत में जब यह मामला सामने आया तो भेड़ को महिला की हत्या का दोषी करार दिया गया, साथ ही भेड़ के मालिक को भी सजा सुनाई गयी है। बता दें कि भेड़ ने एक 40 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। जहाँ भेड़ के हमले से महिला जमीन पर गिर गयी, इसके बाद भी भेड़ महिला पर लगातार वार करती रही, जब तक महिला की मृत्यु नहीं हो गयी।

वहीं इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद यह फैसला आया है। वहीं इस सजा के मुताबिक भेड़ को 3 साल कैम्प में कैद में रहना होगा, इसके साथ ही जब उसकी सजावधि पूरी हो जायेगी तो वह मृतक महिला के परिजनों को सौंप दी जायेगी, साथ ही भेड़ मालिक मृतक महिला के परिजनों को 5 गाय खरीद करके देगा।

Exit mobile version