वायरल बुखार खा रहा आपकी प्लेटलेट्स, रहिए सावधान

फीचर्डवायरल बुखार खा रहा आपकी प्लेटलेट्स, रहिए सावधान

Date:


वायरल बुखार खा रहा आपकी प्लेटलेट्स, रहिए सावधान

  • डेंगू- मलेरिया के बाद साधारण वायरल भी हुआ खतरनाक , कई मामले आए सामने

पारुल सिंघल

बीते दो साल से कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर ढा रहा है। वहीं इस साल डेंगू बुखार ने भी जमकर लोगों की हालत पस्त की हुई है। इन सबके बीच अब एक ऐसा बुखार सामने आ रहा है। जिसके लक्षण बिल्कुल डेंगू बुखार जैसे हैं, लेकिन जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। स्थिति ये है की मरीज को पता भी नहीं चल पा रहा कि कब दो-तीन दिन के बुखार में ही उनकी प्लेटलेट्स कम हो गयी है। इस रहस्यमयी बुखार के कई मामले सामने आने लगे हैं।

Read also: कश्मीर में पीलिया महामारी, डेंगू फैलने के दावे गलत : निदेशालय

कई कई दिन तक नहीं टूट रहा बुखार

बदलते मौसम के साथ ही वायरल बुखार तेजी से लोगों को जकड़ रहा है। आलम यह है कि अस्पतालों में वार्ड फुल हो चुके हैं। जबकि घर-घर में भी लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। यूपी के कई जिलों में स्थिति लगभग ऐसी ही बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की बात करें तो यहां पर खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज कम नहीं हो रहे हैं। कंकर खेड़ा निवासी दीपक बताते हैं कि उन्हें अचानक से बुखार हो गया था। डॉक्टर की सलाह पर डेंगू और कोरोना की जांच करवाई लेकिन दोनों ही नेगेटिव निकले। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें वायरल से पीड़ित घोषित कर दिया। बुखार आने के लगभग 4 दिन बाद अचानक से उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई और नौबत अस्पताल में एडमिट होने तक की आ गई। ऐसे ही कई और मामले इस रहस्यमई बुखार के सामने आ रहे हैं।

डेंगू ने मचाया कोहराम

वायरल बुखार के साथ ही बीते कुछ महीनों से डेंगू बुखार ने भी जमकर कोहराम मचाया हुआ है। मेरठ जिले की बात करें तो यहां अब तक 13 सौ से ज्यादा मरीज डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। यह आंकड़ा बीते 5 सालों में अपने अधिकतम स्तर पर है। हालांकि अभी भी स्थिति अच्छी नहीं है। जिले में डेंगू के नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। वही डॉक्टर्स का भी कहना है कि हवा,पानी में कई तरह के वायरस रहते हैं। सभी वायरस की पहचान संभव नहीं हो पाई है। जिनकी वजह से लोग बुखार से पीड़ित हो जाते हैं। हालांकि मरीजों का यह भी कहना है कि अधिकतर बुखार में दवाई काम नहीं कर रही है। वायरल बुखार के अपने 2 से 10 दिन की साइकिल पूरी करने के बाद ही ठीक हो रहे हैं।

Read also: बिहार: कोरोना के बाद बच्चों के बीच वायरल बुखार ने बढ़ाई सरकार की चिंता

सतर्कता के साथ सावधानी भी जरूरी

डॉक्टर्स बताते हैं कि बढ़ती बीमारियां और बदलते मौसम के बीच लोगों को बेहद सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। बुखार होने पर जांच के साथ-साथ प्लेटलेट्स गिरने का भी ध्यान रखना होगा। डॉक्टर बताते हैं कि नॉर्मल व्यक्ति में लगभग डेढ़ लाख प्लेटलेटस होती हैं। वही डेंगू होने पर मरीज के अंदर इनकी संख्या 30 से 40,000 के अंदर ही रह जाती है। वायरल बुखार में भी लोगों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों में अगर बुखार की जरा सी भी शिकायत है तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। कोशिश करें कि मक्खी-मच्छरों से दूर रहें। इसके अलावा काढ़े, गिलोय का सेवन करते रहें। विटामिन सी और जिंक का भी खाने में अवश्य प्रयोग करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related