कवयित्री अनामिका अम्बर प्रकरण में विपिन शर्मा को मिली जमानत

मेरठ रीजनकवयित्री अनामिका अम्बर प्रकरण में विपिन शर्मा को मिली जमानत

Date:


कवयित्री अनामिका अम्बर प्रकरण में विपिन शर्मा को मिली जमानत

विपिन शर्मा को मेरठ के सदर थाने में आकर अपना पक्ष रखना पड़ा

मेरठ। सोशल मीडिया पर कवयित्री अनामिका जैन अम्बर से अभद्रता करने के आरोपी विपिन शर्मा को आखिरकार आज मेरठ के सदर थाने में आकर अपना पक्ष रखना ही पड़ा। अब तक विभिन्न दांव-पेंचो से खुद को बचाने और अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा कर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने वाले विपिन शर्मा को छह घंटे तक पुलिस के सवालों का जवाब देना पड़ा। बाद में मुलजिम विपिन शर्मा ने 50-50 हजार रूपये के दो जमानती देकर जमानत करवाई।

हिन्दी की विख्यात कवयित्री एवं ज़ी न्यूज के प्रसिद्ध पोएटिक शो ‘कवियुद्ध’ की एंकर डाॅ. अनामिका जैन अम्बर ने गत 27 जून 2020 को थाना सदर बाजार, मेरठ में कासगंज निवासी विपिन शर्मा के विरूद्ध फेसबुक पर अनामिका जैन अम्बर के खिलाफ अभद्र पोस्ट कर शोषण करने एवं उनकी कविताओं के चोरी के गलत विड़ियो वायरल करके छवि खराब करने के सन्दर्भ में एफ.आई.आर. करवाई थी।

मुलजिम विपिन शर्मा पर वादी कवयित्री अनामिका जैन ने आरोप लगाये हैं कि विपिन शर्मा ने फेसबुक पर अपनी वाॅल से उनके विरूद्ध अनेक पोस्ट की हैं साथ ही उनके ऊपर कविता की चोरी के फर्जी विड़ियो बनवाकर वायरल भी किये हैं। मुकदमा अपराध संख्या 225/2020, धारा 506, 509, आई.पी.सी. वा 66 आई.टी.एक्ट, थाना सदर बाजार मेरठ के तहत आज कासगंज के विपिन शर्मा से थाना सदर बाजार मेरठ में क्राईम-ब्रांच के इंस्पैक्टर महेश चन्द गौतम के निर्देशन में गहन पूछताछ की गई।

लगभग 6 घण्टे की गहन पूछताछ के दौरान विवेचक के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अभियुक्त विपिन शर्मा ने कहा कि उन्होने हाईकोर्ट से इस बाबत अग्रिम जमानत भी करवाई है। जिसमें उन्होने कोर्ट में रिट डाली थी कि उनका फेसबुक अकाउण्ट 16 मई 2020 को हैक कर लिया गया था, उन्होने अनामिका जैन अम्बर के विरूद्ध कोई भी पोस्ट की ही नही है। मुलजिम विपिन शर्मा ने 50-50 हजार रूपये के दो जमानती देकर अपनी जमानत करवाई।

मेरा यह कदम अन्य रचनाकारों को भी प्रेरित करेगा- अनामिका जैन अम्बर
वहीं कवयित्री अनामिका जैन अम्बर ने कहा कि विपिन शर्मा जैसे लोग अकारण ही अपना द्वेष सिद्ध करने के लिये हम जैसे कलाकारों को न केवल अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही होना नितान्त आवश्यक है। एक ओर जहाॅं बाॅलीवुड़ ने इन्हीं सब हरकतों के कारण सुशांत सिंह जैसा होनहार कलाकार खो दिया है, कुछ वैसा ही सब कविता के इस क्षेत्र में भी इन जैसे लोगों के कारण हो रहा है। आये दिन सोशल मीड़िया पर कवि-कवयित्रियों के विरूद्ध ऐसे लोग बिना किसी कारण टिप्पणियाॅं करते रहते हैं। कवि-कवयित्री अपनी बदनामी की डर से कोई कदम नही उठाते। विपिन शर्मा के विरूद्ध उठाया गया मेरा यह कदम अन्य रचनाकारों को भी प्रेरित करेगा कि चुप न बैठें। अपने विरूद्ध षड़यन्त्र रचने वालों के खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटायें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related