Site icon Buziness Bytes Hindi

BJP नेता के रिजॉर्ट में वीआईपी लोगों का ठिकाना, जिस्मफरोशी से लेकर चरस-गांजे और शराब की सजती थी महफिल

ऋषिकेश। भाजपा नेता पुलकित आर्य का रिजॉर्ट वीआईपी लोगों की अय्याशी का ठिकाना था। इस रिजॉर्ट में आए दिन वीआईपी की महफिल सजती थी। जिसमें जिस्मफरोशी से लेकर चरस-गांजे और शराब की पार्टियां होती थी। इसके बाद वीआईपी लोग लड़कियों के साथ रात गुजारकर वापस लौट जाते थे। ऐसा आमतौर पर सप्ताह में दो दिन होता था। यह राज एसआईटी के सामने रिजॉर्ट के पुराने कर्मचारियों ने खोले हैं। कर्मचारियों ने बताया कि लड़कियों को मिनी बस में भरककर लाया जाता था कुछ दिनों के बाद उनको वापस छोड़ दिया जाता था। इन लड़कियों को रिजार्ट में रूकने के लिए कमरे और सुबह शाम का खाना मुफ्त दिया जाता था। वहीं अगर कोई लड़की ऋषिकेश घूमने की इच्छा जताया करती थी तो पुलकित उसका भी प्रबंध किया करता था। 

अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने फिर से रिजॉर्ट में जाकर पड़ताल की है। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगशन पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। एसआईटी रिजॉर्ट से काम छोड़कर जा चुके कर्मचारियों और अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्प को बयानों के लिए अब फिर से बुलाया है। वहीं रिसॉर्ट पर पहले काम कर चुकी करीब 8 महिलाओं से भी पूछताछ की गई है। इनमें सबसे आमतौर पर एक ही बात दोहराई है। जिसमें पुलकित के रिजॉर्ट में वीआईपी पार्टी और जिस्मफरोशी के अलावा नशे का अडडा वाली बात सामने आई है। पुरानी महिला कर्मचारियों ने काम छोड़ने का कारण भी यहीं बताया है कि रिजॉर्ट में बहुत गंदे काम होते थे। रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी से लेकर चरस, गांजे और शराब पार्टियां होती थीं। 

बड़े-बड़े शहरों के लोगों के अलावा उत्तराखंड के वीआईपी भी यहां आकर पार्टियां करते थे। जिन्हें शराब के साथ-साथ शबाब मिलता था। एसआईटी प्रभारी का कहना है कि सभी महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। मेरठ के रहने वाले दंपत्ति भी बता चुके हैं कि वहां पर हो रहे कामों से वह बहुत परेशान हो थे। आए दिन नशे की पार्टियां होती थीं। लड़कियां बुलाई जाती थीं। इनकी कोई एंट्री ऑफिस में नहीं की जाती थी। बाहर से आने वाले लोग वहां पर अजीब तरह की डिमांड करते थे। यह पूरा माहौल देखकर ही महिलाएं नौकरी छोड़ देती थीं। एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने बताया कि सारे सबूत एक-एक कर एकत्र किए जा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों के बारे में पता चला है। जिन्होंने रिजॉर्ट के बारे में तमाम बातें बताई हैं।

Exit mobile version