Site icon Buziness Bytes Hindi

Haryana Violence: आठ जिलों में फैली दंगे की आग, नूंह में दंगाइयों को गोली मारने के आदेश

au0201

Haryana Violence: नूंह में भड़के दंगे की आग से हरियाणा के आठ जिले झुलस रहे हैं। गुरुग्राम में हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं नूंह में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हरियाणा हिंसा के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। नूंह में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कर्फ्यू आज भी जारी रहेगा। वहीं दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हिंसा में अभी तक 15 पुलिसकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हैं।

जिलों में धारा 144 लगाई

नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर पथराव और हमले के बाद भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नूंह में कर्फ्यू लगाया गया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। हिंसा में 15 पुलिसकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हैं। नूंह में भड़की हिंसा की आग अब गुरुग्राम, सोहना, पलवल सहित अन्य आठ जिलों में फैल गई है। मामले में 44 एफआईआर दर्ज हुई है। 70 से अधिक लोग हिरासत में हैं। आसपास के जिलों में धारा 144 लगाई है। वहीं हिंसाग्रस्त जिलों की सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित है।

हिंसा के पीछे साजिश का संदेह

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नूंह के साथ अन्य जिलों में फैली हिंसा के पीछे साजिश का संदेह जताया है। डीजीपी पीके अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ममता सिंह हालात पर नजर रखे हुए हैं। हालात को देखते हुए नूंह के अलावा फरीदाबाद में आज बुधवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक व दो अगस्त को होने वाली 10वीं की परीक्षाएं (अंक सुधार, कंपार्टमेंट) रद्द कर दी गई हैं।

हमले में घायल इमाम की इलाज के दौरान मौत

नूंह की हिंसा में घायल दो और लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की है। इनमें होमगार्ड के दो जवान शामिल हैं। एक की मौत गुरुग्राम में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात सेक्टर-57 में भीड़ ने एक धर्मस्थल पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए इमाम बिहार निवासी साद की इलाज के दौरान मौत हुई है।

Exit mobile version