Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनाव: मतगणना में हो सकती है हिंसा, आईबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


यूपी चुनाव: मतगणना में हो सकती है हिंसा, आईबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ:Uttar Pradesh Assembly Election| उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हिंसा हो सकती है। आईबी ने केंद्र सरकार को भेजी अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

आईबी द्वारा केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश के 15 से 17 जिलों, जिनमें मुरादाबाद, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर और कानपुर जैसे जिले शामिल हैं, में मतगणना के दौरान विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के पिछड़ने पर उसके नेता झूठी अफवाह फैलाकर अपने कार्यकर्ताओं को मार-पीट, तोड़-फोड़, आगजनी, हिंसा करने के लिए उकसा सकते हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) से बात की है। चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी किए जाने, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने, मतगणना केंद्रों पर लोगों की भीड़ इकट्टठा नहीं होने देने का निर्देश दिया है।

Read also- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई सात साल बढ़ा तो किसी की उम्र बढ़ी तीन साल

बरेली में बैलेट पेपर को लेकर हंगामा
मंगलवार को बरेली (Bareilly) के मतगणना केंद्र के पास नगर पालिका की गाड़ी में बैलट पेपर मिलने पर हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। दरअसल, बहेड़ी नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट (Postal Ballet) के साथ ही चुनाव सामग्री भी मिली है। हंगामे की सूचना पर तमाम अफसर मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। भोजीपुरा से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम ने कहा कि मतगणना केंद्र के पास गाड़ी में सादे बैलट पेपर मिले हैं। हमने इसकी जानकारी चुनाव आयोग (Election Commission) को दी है और कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version