Site icon Buziness Bytes Hindi

VingaJoy ने लॉन्च किया True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0, जाने क्या होगा खास


VingaJoy ने लॉन्च किया True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0, जाने क्या होगा खास

VingaJoy ने अपने पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 15 घंटे का म्यूजिक प्ले टामइ प्रदान कर सकते हैं। 

True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 की कीमत

भारतीय बाजार में True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 को 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ये 6 महीने की वारंटी के साथ उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे अपने नजदीकी रिटेल स्टोरों पर क्लासिक व्हाइट क्लर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।  

Read also: कोविड इंडिया: 24 घंटे में 1.61 लाख केस और 879 मौतें

True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 के फीचर्स

True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 में डिजिटल बैटरी डिस्प्ले दिया गया है और यह सुनिष्चित किया गया है कि उपयोगकर्ता अपने प्रोडक्ट को आसानी से चार्ज कर सकें। इसमें एक इंडिपेंडेंट सीपीयू भी है जो क्रिस्टल क्लियर साउंड और डीप बास में मददगार है। यह सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। यह स्पोर्टी डिजाइन वाला स्लीक और सुपर कम्फर्टेबल ब्लूटूथ डिवाइस है जो कि यूजर्स को शानदार क्रिस्टल-क्लियर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। साथ ही उपयोग के दौरान वर्क काॅल अटेंड करते वक्त आरामदायक अनुभव भी मुहैया कराता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है और प्रत्येक ईयरबड पर फिजीकल बटन भी प्रदान करता है।

VingaJoy के सह-संस्थापक ललित अरोड़़ा ने कहा, ‘VingaJoy JAZZ BUDS TWS Earbuds को ऐसी मौजूदा कार्य स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसमें ग्राहक बेहद किफायती कीमत के अंतर्गत विशेष स्टाइलिंग के साथ जुड़े रहकर अबाधित ऑडियो डिलिवरी का अनुभव भी प्राप्त कर सकें। ये टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स ऑल-डे कम्फर्ट यूजिंग अल्ट्रा-साॅफ्ट स्वीट-रेसिस्टेंट सिलिकॉम टिप्स के साथ तैयार किए गए हैं जिनका इस्तेमाल यात्रा के दौरान या काम करते वक्त भी किया जा सकेगा।’

Exit mobile version