Site icon Buziness Bytes Hindi

विनेश फोगाट ने अपना पहला चुनावी दंगल जीता

vinesh

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और ओलम्पियन पहलवान विनेश फोगट ने राजनीति के दंगल में जीत के साथ शुरुआत की है. विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार को 6015 मतों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की है. हरियाणा के चुनाव में विनेश फोगाट के मैदान में उतरने से ये एक VVIP सीट बन गयी थी. इस कामयाबी के साथ जुलाना में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है.

जुलना सीट कभी कांग्रेस पार्टी का कभी गढ़ नहीं रही और यही वजह थी कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुश्किल सीट पर विनेश फोगाट को मैदान में उतारा क्योंकि उसे यकीन था कि उसे विनेश की लोकप्रियता का फायदा मिल सकता है. विनेश फोगाट 6-7 राउंड तक काफी पीछे चल रही थीं लेकिन उसके बाद विनेश ने खुद मतदान केंद्र पर जाकर मोर्चा संभाला और उसके बाद विनेश को हर दौर में बढ़त मिलती चली गयी.

जुलाना सीट पर विनेश को 65080 वोट हासिल हुए वहीँ उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के योगेश कुमार को 59065 मत हासिल हुए. तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठर को 10158 मत हासिल हुए. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। नतीजों और रुझानों में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती हुई नज़र आ रही है.

Exit mobile version