- विम्स में 176वें दिन बीस संक्रमित मरीजों ने कोरोना को दी मात
- अब तक 783 कोरोना संक्रमित मरीज विम्स में उपचार करा हुए स्वस्थ
मेरठ। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिये वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल ’’विम्स मानों नया जीवन देने का स्थान बन गया है। शत-प्रतिशत रिकवरी का कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे विम्स से आज बीस मरीज स्वस्थ होकर अपने घर के लिये रवाना हुए।
गौरतलब है कि विम्स हाॅस्पिटल ने किसी भी सरकारी सहायता के बिना अभी तक सभी 783 कोरोना संक्रमित मरीज को अभी तक बिल्कुल ठीक कर दिखाया है। वहीं अभी तक हाॅस्पिटल में किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
कोरोना के सफलतम उपचार में ख्याति प्राप्त कर चुके ’’वेंक्टेश्वरा समूह’’ के ’’विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल’’ से आज 176वें दिन बीस संक्रमित मरीजांे को अस्पताल की ओर से उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सकुशल उनके घर के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि हमारे डाॅक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ ने दिन-रात कोरोना संक्रमित मरीजो का निशुल्क उपचार एवं देखभाल कर मानव सेवा की एक शानदार मिसाल पेश की है। हमने किसी भी सरकारी सहायता के बिना अभी तक सभी 783 कोरोना संक्रमित मरीज को अभी तक बिल्कुल ठीक कर दिखाया है।
हमने पूरे देश में किसी भी सरकारी/निजी हस्पताल के मुकाबले अभी तक बिना किसी डेथ के शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ सभी कोरोना संक्रमितो को ठीक कर दिखाया है जो एक वैश्विक रिकार्ड है। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि हम पिछले 176 दिनों से दिन-रात निस्वार्थ भाव से देश से कोरोना को समाप्त करने के लिए पूरी टीम के साथ काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कुलपति डा0 पी0के0 भारती, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 सुशील शर्मा, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डा0 अलका सिंह, डा0 प्रेम सागर साहनी, डाॅ0 गोपाल यादव, आनन्द नागर, अरूण कुमार गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।
डाॅ0 सुशील ने बताया कि आज ठीक होने वाले मरीजो में नरेन्द्र (38 वर्ष), जोगिन्द्र (32 वर्ष), राधा चरन (45 वर्ष), विकास वर्मा (25 वर्ष), ममता वर्मा (50 वर्ष), आशा (44 वर्ष), नीलम (44 वर्ष), ऋषभ (19 वर्ष), बबीता (37 वर्ष), लकी (15 वर्ष), हर्ष (21 वर्ष), अनूप (25 वर्ष), हितेश (17 वर्ष), सुनील (38 वर्ष), रोबिन (31 वर्ष), कंचन (29 वर्ष), ज्ञानमाला (50 वर्ष), रूबी (30 वर्ष), सुनील (25 वर्ष), शिवम् वर्मा (23 वर्ष) थे।

