Site icon Buziness Bytes Hindi

अर्शी खान को विकास ने दिया पूल में धक्का, बिग बॉस के घर से किये गए बाहर


अर्शी खान को विकास ने दिया पूल में धक्का, बिग बॉस के घर से किये गए बाहर

बिग बॉस 14 में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में चैलेंजर्स की एंट्री होने के बाद से तो घरवालों के बीच न झगड़े भी काफी बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 14 के घर के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता आज घर से बेघर होने वाले हैं।

दरअसल, अर्शी खान और विकाश गुप्ता पहले ही दिन से दोनों एक-दूसरे के निशाने पर हैं। लेकिन अब बात इतनी आगे बढ़ गई कि विकास गुप्ता को ‘बिग बॉस’ मेकर्स ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो विकास गुप्ता को अर्शी खान के खिलाफ हिंसा करने और उन्हें स्वीमिंग पूल में धक्का देने की घटना के बाद मेकर्स ने विकास को गेम से आउट कर घर से बाहर निकाल दिया है।

बताया जा रहा है कि पूल में धक्का दिए जाने के बाद अर्शी खान ने इस बात को बिग बॉस के सामने उठाया और उनके खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग की।
बता दें कि अर्शी खान पहले ही दिन से विकास गुप्ता को टारगेट कर रही हैं। इसके अलावा कई बार अर्शी खान बिना मतलब विकास गुप्ता से लड़ाई कर चुकी हैं। यही वजह है जो राखी सावंत ने अर्शी खान को शिल्पा शिंदे बता दिया था।

Exit mobile version