Site icon Buziness Bytes Hindi

मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा विकास दुबे के एनकाउंटर का मामला


मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा विकास दुबे के एनकाउंटर का मामला

टीवी शो होस्ट करने वाले और पॉलिटिक्स में सक्रिय तहसीन पूनावाला पहुंचे एनएचआरसी के पास

154 घंट लगभग सात दिन तक पुलिस से लुकाछिपी का खेल विकास दुबे ने खेला.10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी उसे सर्च नहीं कर पाए.इस बीच खबर आती है कि विकास को अरेस्ट कर लिया गया है. वह महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था.वहां से कानपुर लाते समय यूपी के कानपुर सीमा से करीब 25 किलोमीटर दूर हुए एनकाउंटर ने कई सवाल खड़े कर दिए है. अब ये मामला एनएचआरसी यानी मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. टीवी शो होस्ट करने वाले और पॉलिटिक्स में सक्रिय तहसीन पूनावाला ने बताया कि उन्होंने एनएचआरसी में एनकाउंटर को लेकर शिकायत दर्ज की गई है.इस शिकायत में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के अलावा उसके पांच साथियों के मारे जाने की बात शामिल की गई है. साथ ही लिखा गया है कि विकास दुबे ने खुद सभी के सामने सरेंडर किया था.

वीडियो फुटेज का दिया हवाला
इसके अलावा दावा किया गया है कि वीडियो फुटेज में विकास दुबे टाटा सफारी में बैठा हुआ दिख रहा है, जबकि जो गाड़ी पलटी है वो दूसरी है. ऐसे में इस एनकाउंटर और घटना पर शक पैदा होता है. ऐसे में इस मामले में जांच के लिए अपील की गई है.तहसीन पूनावाला की ओर से आरोप लगाया गया कि विकास दुबे को इसलिए फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया, ताकि उसके राजनीतिक और पुलिस महकमे में संबंध सामने ना आ पाएं.

विपक्ष भी घेर रहा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा कि विकास दुबे का एनकाउंटर इसलिए कर दिया गया, ताकि राजनीतिक राज सामने ना आ सकें. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए.हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिसवालों से उसकी मुठभेड़ हुई, इसमें विकास दुबे मारा गया जबकि चार पुलिसवाले घायल हो गए.

तहसीन पूनावाला का ट्वीट

Exit mobile version