Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रो-बॉक्सिंग में विजेंद्र को मिली पहली हार


प्रो-बॉक्सिंग में विजेंद्र को मिली पहली हार

पणजी: भारतीय स्टार पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह को उनके प्रतिद्वंद्वी रूस के अर्टिश लोपसन ने सुपर मिडलवेट मुकाबले में हराकर पेशेवर मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाज़ को पहली हार क स्वाद चखाया है.

रेफरी ने पांचवें दौर में मुकाबला रोक दिया क्योंकि लोपसन के बाएं अपरकट ने विजेंद्र सिंह को फर्श पर गिरा दिया और वह तकनीकी नॉकआउट के आधार पर हार गए।

आठ राउंड के इस मुकाबले जिसका नाम ‘बैटल ऑन शिप’ था, विजेंदर के लिए एकतरफा साबित हुआ। 35 वर्षीय विजेंदर तीसरे दौर के बाद थके हुए दिख रहे थे और चौथे दौर में बाएं और दाएं घूंसे के हमले के साथ लोपसन ने भारतीय मुक्केबाज़ को हार पर मजबूर किया।

यह 15 महीनों बाद विजेंदर का पहला पेशेवर मुकाबला था। नवंबर 2019 में दुबई में आयोजित अपने 12वें मुकाबले में, हरियाणा के इस मुक्केबाज ने घाना के चार्ल्स एडमू को हराया था। लोपसन की यह सातवीं प्रो बाउट थी जबकि विजेंदर ने इससे पहले 12 मुकाबले लगातार जीते थे।

रूसी मुक्केबाज़ ने इससे पहले चार मुकाबलों में जीत हासिल की थी जबकि एक में उन्हें हार मिली थी और एक ड्रॉ मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था।

Exit mobile version