साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक विजय सेतुपति की फिल्म ‘लाबम’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया है। इस फिल्म में विजय के साथ अहम किरदार में श्रुति हासन नजर आएंगी। सिर्फ इतना ही दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया है। हम सभी जानते हैं कि विजय सेतुपति की पाइपलाइन में कई फिल्मों है, जिनका इंतजार साउथ एक सभी फैंस बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इसी बीच ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विजय सेतुपति जल्द ही दीपक सुंदरराजन द्वारा निर्देशित कॉलीवुड फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
दीपक सुंदरराजन अपनी इसी फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। लोकप्रिय निर्देशक और अभिनेता सुंदरराजन के बेटे ने फिल्म ‘थलाइवी’ में एएल विजय के सहयोगी के रूप में काम किया है। सूत्रों की मानें तो, फिल्म में विजय सेतुपति के अपोजिट तापसी पन्नू को लीडिंग लेडी के रूप में देखा जाएगा। यह फिल्म जन गण मन के निर्माताओं के स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी। जाहिर है, निर्माता जयपुर में सितंबर से शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच इसे पूरा करने की योजना बनाई है।

