लंदन हाईकोर्ट में विजय माल्या की बैंक्रप्ट्सी याचिका ख़ारिज

बिज़नेसलंदन हाईकोर्ट में विजय माल्या की बैंक्रप्ट्सी याचिका ख़ारिज

Date:


लंदन हाईकोर्ट में विजय माल्या की बैंक्रप्ट्सी याचिका ख़ारिज

लंदन: भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को ब्रिटेन की हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को हाई कोर्ट ने बैंक्रप्ट्सी याचिका को खारिज कर दिया. याचिका खारिज होने के बाद अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का पैसा वसूल होने की नई उम्मीद जगी है. कोर्ट ने माल्या की प्रॉपर्टी पर लगा सिक्योरिटी कवर हटा लिया है.

शराब किंग के लिए बड़ा झटका
लंदन हाई कोर्ट के इस फैसले को विजय माल्या के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि माल्या भारतीय बैंकों को 900 करोड़ रुपए का चूना लगाकर विदेश रवाना हो गए थे. विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन्स अब बंद हो चुकी है. अब भारतीय बैंक भारत में मौजूद माल्या की संपत्ति पर कब्जा करके अपना कर्जा वसूल सकेंगे.

बैंकों की मांग को कोर्ट ने स्वीकारा
बता दें कि भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में लंदन हाई कोर्ट में मांग की थी कि विजय माल्या की संपत्ति पर लगाया गया सिक्योरिटी कवर हटाया जाए. कोर्ट ने बैंकों की मांग को स्वीकार कर लिया है. अब बैंक माल्या की संपत्ति की जब्त कर उसकी नीलामी कर सकेंगे और अपनी रकम वसूल पाएंगे.

बैंकों के हक़ में फैसला
लंदन हाई कोर्ट के चीफ इन्सॉल्वेंसी एंड कंपनीज कोर्ट के जज माइकल ब्रिग्स ने भारतीय बैंकों के हक में फैसला सुनाया. उन्होंने कहा कि विजय माल्या की संपत्ति को सिक्योरिटी कवर प्रदान करने के लिए कोई भी पब्लिक पॉलिसी उपलब्ध नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...