Site icon Buziness Bytes Hindi

Kushagra Thakur Youtuber के गीतों से गूंजा विद्या नॉलेज पार्क


Kushagra Thakur Youtuber के गीतों से गूंजा विद्या नॉलेज पार्क

लोकप्रिय गीतों को गा कर सभी को झूमने पर मजबूर किया

मेरठ।विद्या नॉलेज पार्क  में शनिवार को प्रसिद्ध यूट्यूबर, कलाकार, गायक कुशाग्र ठाकुर (Kushagra Thakur Youtuber) ने लोक लुभावन गीतों से विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी सुप्रसिद्ध गायकों के लोकप्रिय गीतों को गा कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। देहरादून के 17 वर्षीय कुशाग्र ठाकुर मेधावी गायक हैं और गिटार पर अपने गीतों के साथ लगभग सभी गायकों के गीतों को बखूबी गाते हैं।

विषम सेमेस्टर के अंत होने और विद्यार्थियों में नये सेमेस्टर की शुरूआत पर उनमें जोश भरने के उद्देश्य से विद्या नॉलेज पार्क  में शनिवार को प्रसिद्ध गायक कुशाग्र ठाकुर (Kushagra Thakur) का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या नाॅलेज पार्क के सलाकार डा. प्रोफेसर एनके सिन्हा मौजूद रहे। विद्या ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत सूद ने उन्हें पौध भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डा.एनके सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप जीवन में जो भी करें, पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। आपका जजबा ही आपको मंजिल तक पहुंचाता है। इस मौके पर विद्या नाॅलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप जैन एवं प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने कुशाग्र ठाकुर एवं विद्यार्थियों के लिये शुभ संदेश प्रेषित किये।


गिटार पर कुशाग्र ने कबीर सिंह के गीत ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’, बी पराक के ‘मन भरया’, केके का ‘क्या यही प्यार है’, ‘मिलिंद गाबा के गीत ‘तेरी हो गया’, आतिफ असलम के ‘रंग शरबतों का’ आदि एक के बाद एक कई गीत सुनाये। इसके साथ ‘आंख्या का ओ काजल’ पर विद्यार्थियों ने जमकर ठुमके लगाये। कुशाग्र ने 70 के दशक के भी गीत भी पेश किये। कार्यक्रम के अंत में बीएफए के छात्रों ने कुशाग्र ठाकुर को उनका बनाया हुआ प्रोट्रेट भेंट किया।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन विद्या नॉलेज पार्क  के एसिस्टेंट रजिस्ट्रार व एडमिशन हेड राहुल पाठक ने किया। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी सलोनी ने किया। इस मौके पर विद्या नाॅलेज पार्क के विभिन्न विभागों के फैकल्टी, विद्यार्थी, इस्टेट मैनेजर व चीफ हास्टल वार्डन अरिहंत जैन आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version