Site icon Buziness Bytes Hindi

मोटापे से परेशान विद्या बालन का छलका दर्द


मोटापे से परेशान विद्या बालन का छलका दर्द

डर्टी गर्ल विद्या बालन ने अपने वजन को लेकर कहा कि मैं मैं इसे लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हुई। मैंने शुरू से वजन को लेकर परेशानी का सामना किया है। विद्या ने कहा कि मैं अपने शरीर से बहुत समय तक खुश नहीं थी, सच तो ये है कि लंबे समय तक मुझे अपने शरीर से नफरत थी।

उन्होंने आगे कहा किमुझे लगता था कि जैसे मेरा शरीर मेरा साथ नहीं दे रहा है। मुझे लगता था कि मोटापे की वजह से मैं अच्छी नहीं दिख रही हूं। विद्या बालन ने आगे अपने करियर की शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं गैर फिल्मी परिवार से आती हूं। वहां कोई कुछ मुझे बताने वाला नहीं था। मेरा वजन जिस तरह से राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था।

विद्या ने बोला कि ये बहुत ही अजीब था। फिलहाल मुझे अब इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारी लंबाई या वजन पर क्या कहते हैं। मैंने अपने वजन को अपना लिया है। हां, इसमें थोड़ा समय जरूर लगा है।

Exit mobile version