Site icon Buziness Bytes Hindi

विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ भी अब OTT पर


विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ भी अब OTT पर

कोरोना वायरस की वजह से करीब तीन महीनों से थिएटर में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में अब ‘शकुंतला देवी’ भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

विद्या बालन ने अपने ट्विटर पर इसकी सूचना देते हुए लिखा- एक असाधारण मन की कहानी का अनुभव करिए। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर रिलीज की जाएगी। मालूम हो, फिल्म ‘शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर’तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लीड रोल में विद्या बालन नजर आएंगी।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी थी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version