Site icon Buziness Bytes Hindi

‘शेरनी’ रिलीज को तैयार, फॉरेस्ट अफसर के किरदार में नज़र आएँगी विद्या बालन


‘शेरनी’ रिलीज को तैयार, फॉरेस्ट अफसर के किरदार में नज़र आएँगी विद्या बालन

नई दिल्ली : अमेजन प्राइम ने ऐलान किया है कि विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘शेरनी’ का ग्लोबल प्रीमियर अगले महीने किया जाएगा. अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन का मुख्य किरदार होगा. फिल्म में एक्ट्रेस फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में विद्या के अलावा शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. विद्या को बड़े पर्दे पर देखे काफी समय हो गया है, ऐसे में एक्ट्रेस के फैन्स बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

विद्या बालन की आगामी फिल्म ‘शेरनी’ के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक एवं मुखिया विजय सुब्रमणियम ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं. ‘शकुंतला देवी’ की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म ‘शेरनी’ प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं.

Read also: सुजैन के ‘पठानी लुक’ पे फिदा हुए एक्स हस्बैंड ऋतिक रोशन

Exit mobile version