देहरादून। उत्तराखंड में सपा अपनी जड़े जमाने की कोशिश में हैं। लेकिन यहां पर उसके अपने ही जड़ों को जमने से पहले ही उसमें मटठा डालकर उसको सुखाने की कोशिश में जुटे हैं। सपा ने जिन लोगों पर दाव लगाया और उनको चुनाव मैदान में उतारा था। वे ही मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। सपा प्रत्याशियों (SP candidates) ने चुनाव से पहले दूसरे दलों के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दे दिया और चुपचाप मैदान छोड़ दिया। सपा ने ऐसे दो प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के नियमों के मुताबिक कार्रवाई की है। सपा ने दूसरे दल के प्रत्याशियों को समर्थन देने के आरोप में सख्त कदम उठाते हुए दोनों को पार्टी से निष्काषित कर दिया। जिन दो लोगों को सपा ने पार्टी से निकाला है उनके नाम हैं काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह और हरिद्वार ग्रामीण से सपा प्रत्याशी साजिद अंसारी। सपा ने दोनों पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित किया है।
Read also: यूपी में बीजेपी ने लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों को कैसे मैनेज किया?
बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने प्रदेश में 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 46 सपा प्रत्याशियों में से मतदान से पहले काशीपुर प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इसी तरह हरिद्वार ग्रामीण से सपा प्रत्याशी साजिद अंसारी ने बसपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया।
Read also: विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने की तैयारी, 50 प्रतिशत नए उम्मीदवारों को उतारा
सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान का कहना है कि दोनों प्रत्याशियों को जवाब देने को कहा गया था। लेकिन इन दोनों ने जवाब नहीं दिया तो पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

