मेरठ। आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेरठ दोनों मतगणना स्थानों पर बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जानकारी के साथ ही मतगणना स्थल पर तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। मेरठ के इतिहास में यह पहली बार है जबकि जिले में होने वाले चुनाव की मतगणना दो जगहों पर हो रही है। इससे पहले चुनाव की मतगणना (Election counting) परतापुर कताई मिल में ही होती थी। लेकिन इस बार मतगणना स्थल बदल दिए गए और मतगणना स्थल को दो भाग में बांट दिया गया। इनमें एक स्थान हापुड रोड स्थित लोहिया नगर सब्जी मंडी स्थल है और दूसरा दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि परिसर। दोनों ही स्थानों पर आगामी 10 मार्च को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण इत्यारी पूरा हो चुका है। मेरठ जिले में 7 विधानसभाओं में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, हस्तिनापुर, किठौर,सरधना और सिवालखास शामिल है।
इन विधानसभाओं में जिसमें सबसे अधिक मतदान केंद्र होंगे और ईवीएम की संख्या अधिक होगी उसका परिणाम उतनी ही देर से घोषित होगा। इस लिहाज से देखा जाए तो मेरठ दक्षिण विधानसभा में बूथ और ईवीएम की संख्या अधिक हैं। जबकि सबसे कम मेरठ शहर में हैं। ऐसे में मतगणना वाले दिन सबसे पहले मेरठ शहर सीट का चुनाव परिणाम (Meerut city seat election result) आएगा।
Read also: सपनों का चुनाव
मतगणना वाले दिन सभी सातों विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अभिकर्ता प्रात:सात बजे हर हाल में मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। ठीक आठ बजे से मतगणना का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना (Assembly Constituency Counting) के लिए 14 टेबल लगाई गई है। शहर विस में सबसे कम पोलिंग बूथ 351 है और यहां 26 राउंड की मतगणना होगी। जबकि मेरठ दक्षिण विस क्षेत्र में सबसे अधिक 531 बूथ होने के कारण यहां सबसे अधिक 38 राउंड की मतगणना होगी। एक राउंड में मतों की गिनती में 15 से 18 मिनट का समय लगेगा।
Read also: UP Chunav 2022: अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
विधानसभा क्षेत्र कुल बूथ कुल राउंड
48 मेरठ शहर 351 26
45 हस्तिनापुर 393 28
43 सिवालखास 394 29
44 सरधना 406 29
46 किठौर 419 30
47 मेरठ कैंट 468 34
49 मेरठ दक्षिण 531 38

