Site icon Buziness Bytes Hindi

Kedarnath Dham: केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की वीडियो वायरल, मोबाइल—पर्स और कैमरे पर लगाया प्रतिबंध

देहरादून। केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह की वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समितियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके लिए बदरीनाथ  केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने  जांच बैठा दी है। दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर श्रद्धालुओं के मोबाइल,पर्स,कैमरे और पेन इत्यादी रखवा लिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही क्लॉक रूम बनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। 

Read also: Snowfall in Kedarnath Dham: हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह

बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र भेजकर केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया। जिससे कि मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुगण मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग इत्यादि वहां जमा कर सकें।

बताया जाता है कि पिछले दिनों सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने गर्भ गृह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले की जांच अब अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को सौंपी है। वहीं मंदिर में तैनात कर्मचारियों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

Read also: Rain In Kedarnath Dham: बारिश के चलते रोकी केदारनाथ धाम यात्रा, हेलीकाप्टर सेवा भी बाधित

उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. संधु को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि आगे से श्रद्धालुओं की ऐसी गतिविधियां फिर से सामने न आएं। इसके लिए चारों धाम मंदिर परिसर के कुछ दूरी पर क्लॉक रूम बनवाए जाएं। जिससे तीर्थयात्रियों के मोबाइल, पर्स आदि उपकरणों को रखा जा सके।

Exit mobile version