मुज़फ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में महिलाओं ने भी जमकर मोर्चा संभाला और खूब लाठी डंडों को भांजा। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण के द्वारा इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में खेत की मेढ़ की निशानदेही को लेकर झगड़ा हुआ था जिसको लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज मारपीट और फिर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चल गए।
Also Read : Shahi Idgah Case: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को
थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में धर्म सिंह व मदन एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों परिवारों के खेत के भी पास पास हैं। घटनाक्रम सोमवार को है जब धर्म सिंह व मदन दोनों खेत की मेड़ पर निशानदेही के लिए लकड़ी की खूंटी लगा रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी हो गई जिसके बाद शोर-शराबे की आवाज सुनकर दोनों पक्षों से और भी लोग मौके पर पहुंच गए। जिसमें मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को समझाने बुझाने के बजाए आपस में भिड़ गए जिसके बाद खेत में ही दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई गाली-गलौच और कहासुनी के बाद दोनों पक्ष गांव में पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों की ओर से से लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए दोनों ओर से जमकर ईंट और पत्थर भी चले जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए इसमें धर्म सिंह पक्ष की ओर से दीपक, प्रदीप, हरवीर, संदीप, धर्म सिंह और मदन पक्ष से विजेंद्र, जितेंद्र, मुनेश, मदन घायल बताए जा रहे हैं वही गांव में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा दोनों पक्षों के झगड़े का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते हुए से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया यह वीडियो मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी जिसमें चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी हुई है।
