Site icon Buziness Bytes Hindi

Vicky Katrina Death Threat: कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी

मुंबई। बॉलीवुड कपल स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल को अब जान से मारने की धमकी दी है। विक्की कौशल ने धमकी मिलने के बाद पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ को पिछले काफी समय से एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। इस बारे में जब विक्की कौशल को जानकारी हुई तो उन्होंने इस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की। लेकिन विक्की के समझाने के बाद भी युवक नहीं माना बताया जाता है कि इस युवक का नाम आदित्य राजपूत है।

कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहे आदित्य राजपूत ने ने विक्की कौशल की बात नहीं मानी। इसके बाद विक्की कौशल ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, आदित्य राजपूत नाम का युवक फेसबुक के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मौजूद है। जो कि कटरीना कैफ को कई बार कमेंट कर चुका है। लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version