उम्मीद के मुताबिक NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के लिए आज होने वाले चुनाव में UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भारी मतों से हरा दिया है. इस तरह देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है. मार्गरेट अल्वा के 182 वोटों के मुकाबले जगदीप धनखड़ को 528 वोट हासिल हुए हैं जबकि 15 वोटों को रद्द किया गया है. उपराष्ट्रपति के लिए आज हुए मतदान में 725 सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में कुल मिलाकर मौजूदा सांसदों की संख्या 780 है. TMC जैसी पार्टी ने वोटिंग में हिस्सा न लेने का फैसला किया था।
नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को शपथ लेंगे, मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. जानकारी के मुताबिक TMC के 34 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया जबकि 2 सांसदों ने ममता बनर्जी के निर्देश की अवहेलना की. मतदान के दौरान गैरहाज़िर होने वाले सांसदों में तृणमूल कांग्रेस 34 सदस्यों के आलावा बीजेपी-सपा और शिवसेना के 2-2 और बसपा के एक सांसद का नाम है. TMC की और से पार्टी निर्देशों की अवहेलना करने वालों में शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और डिब्येन्दु अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म एक्टर सनी देओल और संजय धोत्रे ने वोट नहीं डाला.
Read also: CWG 2022: अविनाश, प्रियंका ने दिलाया सिल्वर
जगदीप धनखड़ की जीत के बाद अब लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति एक ही राज्य राजस्थान से हो गए हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राजस्थान के कोटा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीँ जगदीप धनखड़ भी राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. हालाँकि उनका बैक ग्राउंड समाजवादी रहा है. धनखड़ एक नमी वकील भी रहे हैं और हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुके हैं.
