मेरठ। एक तरफ जहां चौथे चरण का मतदान (fourth phase of election) चल रहा था वहीं दूसरी ओर राजनैतिक दलों के दिग्गज ट्विटर (Twitter) पर घमासान मचाए हुए थे। भाजपा,कांग्रेस,सपा और बसपा के दिगगज नेताओं ने ट्विटर पर बयानबाजी कर प्रदेश की राजनीति और चुनाव के अगले चरणों को मतदान को लेकर एक नई हवा दे दी है। इस ट्विटर वाकयुद्ध में जहां भाजपा और बसपा एक दूसरे पर नरमी से पेश होते दिखाई दिए वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की प्रियंका गांधी काफी अक्रामक दिखी और सपा के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तो बाद में किसी प्रकार का कोई राजनैतिक ट्वीट करने से बेहतर स्वच्छता के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत गाडगे महाराज जी को उनकी जयंती पर नमन का संदेश भेजा।
Read also- चौथे चरण का चुनाव : मायावती समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान
चौथे चरण के मतदान के दौरान सपा प्रमुख एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती ट्विटर पर पूरी तरह से सक्रिय रही।। मतदान के दिन सुबह से शाम तीन बजे तक मायावती अपने ट्विटर हैंडल पर खामोश रही। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक प्रेस रिलीज अपने ट्विटर पर शेयर की। इसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बड़प्पन वाली बात कही है। वहीं मतदान के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरे दिन सबसे ज्यादा सक्रिय रहीं। मतदान के दौरान उन्होंने भाजपा के अलावा योगी सरकार पर हमला बोला।
Read also- उत्तर प्रदेश चुनाव : आतंकवाद बनता जा रहा है बड़ा चुनावी मुद्दा !
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा नेता व उसकी सरकार प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं। जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी करती हैं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट के साथ मुजफ़्फरनगर का एक वीडियो शेयर किया है।
वहीं मायावती (Mayawati) ने जो प्रेस रिलीज अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उसमें लिखा है,बसपा प्रमुख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मीडिया से बातचीत की है। उनसे एक सवाल पूछा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बसपा भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उसे दलितों एवं मुस्लिमों का काफी वोट मिल रहा है। इस सवाल के जवाब में मायावती ने कहा, मैं समझती हूं यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने जमीनी सच्चाई को स्वीकार किया है। मायावती ने यह भी कहा कि वे उनको बताना चाहती हैं कि आने वाले समय में बसपा ही सरकार प्रदेश में बनेगी।

