Site icon Buziness Bytes Hindi

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती


दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने के चलते 29 जून को उन्हें खार स्थ‍ित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक्टर को निमोन‍िया की श‍िकायत है. हाल ही में उनके फेफड़ों में पैच मिला था जिसके बाद नसीरुद्दीन को अस्पताल में एडमिट करने का फैसला लिया गया.

उनके मैनेजर ने कहा कि ‘वे अस्पताल में हैं. यहां वे मेड‍िकल सुपरव‍िजन में हैं. उन्हें निमोन‍िया की श‍िकायत पर यहां लाया गया था. फिलहाल उनकी तबीयत अभी स्थ‍िर है और सुधार हो रहा है’. मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद, इलाजरत नसीरुद्दीन की तबीयत अब ठीक है. मैनेजर ने कहा कि उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय नसीरुद्दीन शाह के साथ उनकी पत्नी रत्ना पाठक और बच्चे साथ हैं. नसीरुद्दीन कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इसमें मासूम, त्र‍िदेव, सरफरोश, मकबूल, इकबाल, बनारस, परजान‍िया, इश्क‍िया, द डर्टी पिक्चर, जॉन डे, बेगम जान सहित कई नाम शामिल हैं. उन्हें पिछली बार जी5 की फिल्म मी रक्सम में देखा गया था.

Exit mobile version