फैसलाः छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे गायेंगे ‘रघुपति राघव राजा राम’

फीचर्डफैसलाः छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे गायेंगे ‘रघुपति राघव राजा राम’

Date:


फैसलाः छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे गायेंगे ‘रघुपति राघव राजा राम’

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चे प्रार्थना के दौरान ‘‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो’ का भी गायन करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान करते हुए कहा कि बच्चों को गांधी जी के विचारों से संस्कारित कराने के लिए उनके दो प्रिय भजनों का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कराने का निर्णय लिया गया है।

Read also: छत्तीसगढ़ में नेत़त्व बदलाव की अटकलें खत्म: भूपेश बघेल (लीड-1)

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी जी और सरदार पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी की के मूल्यों की समानता है। महात्मा गांधी के विचारों के द्वारा राज्य के स्कूली छात्रों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि दुनिया भर में सामाजिक और राजनीतिक परिवेश के बदलाव के दौर में गांधी जी के भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए जीवन में अपनाना आज की आवश्यकता है।

Read also: छत्तीसगढ़ में नेतृत्व फेरबदल को लेकर असमंजस की स्थिति समाप्त: भूपेश बघेल (इंटरव्यू)

सीएम का निर्णय डाल सकता है परेशानी में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल का स्कूलों में ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो’ का नियमित गायन कराए जाने का निर्णय सरकार को परेशानी में डाल सकता है। सरकारी स्कूलों में विभिन्न धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। उनको ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ का गायन करने के लिए समझा पाना मुश्किल होगा। ऐसे में यह निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार खुद के लिए मुश्किलें भी पैदा कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related