बाजर;- स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी Venus Pipes & Tubes के IPO में निवेशकों ने खूब रुचि दिखाई दी है। IPO खुलने के पहले ही दिन इसका इश्यू ओवरसब्सक्राइब हो गया. इस इश्यू में सबसे अधिक दिलचस्पी खुदरा निवेशकों की दिख रही है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 2.41 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
अगर हम इसके सन्दर्भ में जारी बीएसई के आंकड़े की बात करें तो आज इसका इस कम्पनी का 165 करोड़ रुपये का यह इश्यू 134 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। वही ग्रे मार्केट में इसके शेयर 24 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर हैं। इसके शेयर की बिक्री विडों के माध्यम से नहीं की जायेगी।
लॉट साइज 46 शेयरों का है और प्राइस बैंड 310-326 रुपये प्रति शेयर है यानी कि इस प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,996 रुपये लगाने होंगे।
इसके शेयर का अलॉटमेंट 19 मई को फाइनल होने की उम्मीद है इसके अलावा खबर है कि यह 24 मई को लिस्टिंग हो सकता है। इस कम्पनी के IPO ईश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों , 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

