Site icon Buziness Bytes Hindi

Vegetable price hike: आम आदमी को नहीं मिल रही फल—सब्जी के दामों में राहत,बिगड़ रहा रसोई का बजट


Vegetable price hike: आम आदमी को नहीं मिल रही फल—सब्जी के दामों में राहत,बिगड़ रहा रसोई का बजट

मेरठ। आम आदमी को फल-सब्जी की बढ़ती कीमतों (Vegetable price hike) से राहत नहीं मिल रही है। सब्जी की आवक मंडी में बढ़ने के बाद भी दामों दामों में कमी नहीं आई है। ऐसे में रसोई का बजट और बिगड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों में मेरठ में फल-सब्जियों (Vegetable price hike) की आवक बढ़ी है। आवक बढ़ने से माना जा रहा था कि इससे दामों में कमी आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब,दिल्ली, राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र से होने वाली आपूर्ति बढ़ी तो माना जा रहा था कि सब्जी और फलों के दामों में सुधार होगा। लेकिन,इसके बावजूद दाम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई। फल—सब्जी व्यापारियों का मानना है कि इन दिनों फल और सब्जी की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे कीमतें नहीं आ रही है। बाजार में पर्याप्त मात्रा में फल—सब्जी मौजूद है। मंडी में थोक के दाम फिर भी सामान्य हैं। लेकिन, फुटकर दाम में बड़ा उछाल है।

Read also: एलएनजी की बढ़ती कीमतों से भारत का उर्वरक सब्सिडी बिल बढ़ने की संभावना

फल, थोक दाम, फुटकर दाम

संतरा, 50, 80
केला, 35-45, 50-60
पपीता, 30, 50
अंगूर, 40, 80
सेब, 60-120, 80-200
अमरूद, 50, 80
अनार, 50-100, 80-150
दून में सब्जी के दाम
सब्जी, थोक, फुटकर
आलू, 15, 25
प्याज, 35, 50
फ्रासबीन, 40, 80
लौकी, 20, 40
फूल गोभी, 20, 40
मटर, 30, 60
बैंगन, 30, 50

Exit mobile version