लाइफस्टाइल डेस्क। Vegetable Juice Benefits – नियमित रूप से सब्जियों के जूस के सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है, ये सिस्टम को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स देता है। साथ ही आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इससे आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते है। लेकिन, सिर्फ ताजी सब्जियों का जूस ही लाभदायक होता है। इसीलिए आप हरी-ताजी सब्जियों के जूस के सेवन की आदत डाले। खासकर इन 4 जूस का तो आपको सेवन करना ही चाहिए।
गाजर का जूस

गाजर का जूस लाभकारी माना जाता है, इसमें कैलोरी कम होने के साथ विटामिन ए, बायोटिन और पोटेशियम काफी मात्रा में होता है। ये शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है और साथ ही आंखों और हृदय की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
चुकंदर के जूस

चुकंदर का जूस शरीर की शक्ति को बढ़ावा देता है, इसमें मैंगनीज, पोटेशियम और फोलेट काफी मात्रा में होता है। इसके अलावा, इनमें नाइट्रेट्स की भी उच्च मात्रा होती है। ये रक्तचाप को कंट्रोल रखने के साथ शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
Read also: Facial At Home Steps: गेंहू के आटे से करे फेशियल, फॉलो करे ये 4 स्टेप!
ब्रोकली का जूस

ब्रोकली के जूस में पोटेशियम और विटामिन ए, बी 6, तथा सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें केम्पफेरोल भी पाया जाता है जो एक शक्तिशाली यौगिक है। ये सूजन को कम करने में मदद करता है और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को भी कम करने में लाभकारी होता है।
पालक का जूस

पालक के जूस में विटामिन-ए और सी होता है साथ ही ये क्वेरसेटिन, केम्पफेरोल, और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत है। ये हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसका भी सेवन कर सकते है।

