Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: शाही स्वाद का मजा लेना चाहते है तो बनाएं वेज गलोटी कबाब!!


रसोई Bytes: शाही स्वाद का मजा लेना चाहते है तो बनाएं वेज गलोटी कबाब!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Veg Galouti Kabab Recipe – कबाब काफी लोगो को पसंद होते है, खासकर नॉनवेजिटेरियन तो इसे खूब पसंद करते है। लेकिन शाकाहारी लोग कबाब से थोड़ा दूर ही रहते है, इसीलिए हम आज वेज गलोटी कबाब की रेसिपी लेकर आए है, ये आपको शाही स्वाद का मजा देगी। वेज गलोटी कबाब आप किसी खास मौके पर भी बना सकते है, तो चलिए जानते है किसे कैसे बनाए जाए। 

Read also: रसोई Bytes: मीठे के है शौक़ीन तो बनाएं ड्राई फ्रूट्स की बर्फी!!

वेज गलोटी कबाब सामग्री – आधा कप राजमा ले (इसे रातभर भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबाल ले), लहसुन-अदरक का पेस्ट, 10 – 12 काजू ( पेस्ट बना ले ), हरी मिर्च, खड़े मसाले जैसे की – 2 लौंग, हरी इलायची, 4 – 5 ब्लैक पेपरकॉर्न और एक चम्मच खड़ी धनिया। 

Read also: रसोई Bytes: आसानी से तैयार करे ये ब्रेड स्नैक्स, सबको आएगा पसंद 

वेज गलोटी कबाब ( Veg Galouti Kabab Recipe ) 

पहले उबले हुए राजमे के साथ लहसुन-अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, काजू का पेस्ट, नमक स्वादानुसार लें और राजमा को हाथों से मैश कर लें। अब लौंग, इलायची, ब्लैक पेपर कॉर्न और धनिया को मिक्सर में पीस लें ( ध्यान रखे मसाले दरदरे ही रहें ) । फिर इस दरदरे खड़े मसालों को और काजू के पेस्ट को मैश किए हुए राजमा में मिला दें। 

अब हाथ में हल्का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से टिक्की का आकारा देकर कबाब बनाए। फिर पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमे कबाब बनाकर सीधे तेल में डालते जाएं, सुनहरा होने तक तले। बस तैयार है वेज गलोटी कबाब। आप चाहे तो इसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में सर्वे कर सकते है। 

Exit mobile version