Veg Biryani Recipe: वेजिटेबल बिरयानी बनाना है बेहद आसान, ये है रेसिपी!

रसोई BytesVeg Biryani Recipe: वेजिटेबल बिरयानी बनाना है बेहद आसान, ये है रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Veg Biryani Recipe – वेज बिरयानी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होती है, ये डिश लोगों को बहुत पसंद आती है। ऐसे में अगर आप वेज बिरयानी के शौकीन है तो बाजार से मंगाने के बजाए घर पर ही बाजार जैसी वेज बिरयानी बनाएं। चलिए फिर बिना देर किया जानते है इस लजीज वेज बिरयानी की रेसिपी। 

वेज बिरयानी सामग्री – बासमती चावल, 2 बड़े चम्मच कटा प्याज, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, हरी मटर, फूलगोभी कटी हुई, कटा गाजर, 2 कटे आलू, कटी हरी बीन, फेंटा हुआ दही आधा कप,  इलायची, लौंग, जायफल, पुदीने की पत्तियां, पानी, घी, जीरा, दालचीनी, पिसी काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, मक्खन।

Read also: रसोई Bytes: झटपट बनाएं पुदीना आलू चाट, सबको आएगा पसंद!

वेज बिरयानी रेसिपी (Veg Biryani Recipe) –

पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब कड़ाही में 4 चम्मच घी को गरम करें और कटा हुआ प्यार सुनहरा होने तक भूनें, फिर प्याज के तले स्लाइस को पेपर में निकाल लें। इसके बाद,  कड़ाही में काला जीरा भूनें और लौंग, दालचीनी, जायफल और काली मिर्च डालकर भून लें। फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर 1 मिनट तक भून लें और नमक, काली मिर्च, मक्खन, दही और सभी सब्जियों को मिला लें। इन्हे धीमी आंच में नरम होने दें।

इसके बाद, एक दूसरे पैन में 8 कप पानी में दो चम्मच नमक उबालें, फिर कुछ लौंग, दालचीनी, जीरा, बड़ी इलायची और हरी इलायची को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। अब मसालों वाली इस पोटली को पानी में डालें साथ ही तेजपत्ता भी मिला लें। 20 मिनट तक धीमी आंच पर मसाले को में पानी उबालें। अब बासमती चावल उबले पानी में मिला लें और थोड़ा पकाएं। जब ये पकने लगे तो पानी से छानकर चावल और बचे हुए पानी को भी अलग-अलग रख लें।

Read also: रसोई Bytes: बूंदी नहीं तैयार करे साबूदाने का रायता, ये रही रेसिपी!

बस चावल में घी मिलाकर अलग रख लें और भुने प्याज किसी बर्तन में रखें साथ ही ऊपर से चावल फैला लें। फिर चावल के ऊपर सब्जियों को फैलाकर पुदीने की पत्तियों से सजाएं। लीजिए तैयार है वेज बिरयानी। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...