Site icon Buziness Bytes Hindi

वीरू ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

veeru

नजफगढ़ के सुल्तान या फिर मुल्तान के सुलतान, पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग उर्फ़ वीरू कई नामों से मशहूर हैं. इनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की तरह बात करने की शैली भी काफी विस्फोटक रहती है, कहने का मतलब वीरू को एक मुंह फट इंसान के रूप में जाना जाता है, उनके मन में जो आता है उसे कहने में हिचकिचाते नहीं, भले ही आपको बुरा लगे या भला. वैसे वीरू को प्रधानमंत्री मोदी के एक कट्टर प्रशंसक के रूप में भी जाना जाता है, हालाँकि वो राजनीति से दूर ही रहते हैं लेकिन इसबार हरियाणा विधानसभा चुनाव में वो अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगते दिखाई दिए, अनिरुद्ध कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैं.

हरियाणा में चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन है और 5 अक्टूबर को मतदान होना है. वीरू ने तोशाम विधानसभा के लोगों से अनिरुद्ध चौधरी को कामयाब बनाने की अपील की. वीरू ने अनिरुद्ध को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनके यहाँ ये परंपरा है कि बड़ा जब कोई काम करता है तो छोटे उसका पूरा साथ देते हैं और इसीलिए वो तोशाम आये हैं.

वहीँ कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र सहवाग के बारे में कहते हैं कि आम तौर पर तो वीरू किसी चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं बनते हैं लेकिन मेरे लिए वीरू हमेशा आते हैं और इसके लिए हमें उनसे अनुरोध नहीं करना पड़ता, जैसा कि उन्होंने कहा कि वो यहाँ अपना फ़र्ज़ निभाने आये हैं. कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि उनकी और वीरू की बहुत जमती है। हम दोनों जब भी मिलते हैं तो क्रिकेट को छोड़ और बहुत सारी बातें करते हैं। अनिरुद्ध ने वीरू का आभार जताते हुए कहा कि वो यारों के यार हैं. अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि वैसे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की हवा चल रही लेकिन वीरू का यहाँ आकर उनके लिए वोट की अपील करना निश्चित ही जीत को और पुख्ता करेगी।

Exit mobile version