ज्यादातर घरों में देखा जाता है कि लोग रोटियों को गिनकर बनाते हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम आपको पता नहीं है। बता दें भारतीयों के घर में हमेशा रोटियां गिनकर ही बनाई जाती है कि कौन सदस्य घर में कितनी रोटी खायेगा। वास्तु के हिसाब से ऐसा करना घर की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालता है, जहाँ केवल एक व्यक्ति पर ही नहीं बल्कि सभी व्यक्तियों पर इसका असर पड़ता है।
इस वजह से न बनायें गिनकर रोटियाँ-
ऐसा माना जाता है कि रोटी गिनकर बनाने से ग्रहों की स्थिति पर खासा असर पड़ता है, साथ ही अन्न की देवी माँ अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती है, जिसके कारण अन्न की कमी होने के साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। वहीं रोटियां घर में गिनकर बनाने से घर में दरिद्रता का वास होता है, क्योंकि रोटी में माँ अन्नपूर्णा का वास होता है। जिसके कारण रोटियां गिनकर बनाने से वह रूष्ट हो जाती हैं।
बन जाये अधिक रोटी तो यह उपाय-
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पहली रोटी गाय के लिये बनाई जाती है। वहीं अगर आपकी रोटियां ज्यादा बन जाती हैं तो इन्हें फेंके नहीं बल्कि इसे गाय या कुत्ते को खिला दें, जिससे आपको अधिक पुण्य मिलेगा। इसके साथ ही आपके खाने की बर्बादी भी रुक जायेगी।
