Site icon Buziness Bytes Hindi

Vastu Tips: आपके घर में तो नहीं है ये चीजें, जानें क्या होता है नुकसान

Vastu Tips

इन चीजों को अपनाने से दूर होती हैं घर की परेशानियां, जानें क्या हैं वो चीजें

हमारे घर में कई चीजें कभी-कभार तितर बितर हो जाती हैं, जिन्हें हम छोटा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है क्योंकि इन्हें वास्तु का दोष माना गया है। वहीं इन चीजों के होने घरों में वातावरण में बदलाव हो जाता है, जहाँ से कलह, परेशानियां, दुःख आदि हमें घेरे रहते हैं, ऐसे में इनसे बचाव बेहद जरूरी है।


तश्वीरें लगाते समय इस बात का रखें ध्यान-
आप घर में तश्वीरें लगाने का शौक अगर रखते हैं तो हमें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिये, जहाँ घर में तश्वीरें बना तो लेकिन तश्वीरें आप घर में चिपकाएं नहीं क्योंकि इसे वास्तु दोष माना गया है। इसके साथ ही अगर घर में प्रतिमा रखते हैं तो छोटी प्रतिमा ही अपने पास रखें, बहुत बड़ी प्रतिमा रखने से भी वास्तु दोष लगता है।


ऐसा हो दरवाजों और खिड़कियों का सिस्टम-
वास्तु के अनुसार घर का दरवाजा बाहर की ओर खुलना अच्छा नहीं माना जाता है, इसके साथ ही दरवाजा खुलते बन्द होते आवाज करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही खिड़कियों के लिये भी यही नियम लागू होता है, जहाँ खिड़कियां भी अंदर की ओर खुलनी चाहिये।


रसोईघर के ये हैं नियम-
रसोई घर कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिये, कि आपका चूल्हा बाहर से ही दिखे क्योंकि ऐसा होने से आपकी घर की बरक्कत चली जाती है। इसके साथ ही खाना बनाते समय गृहणी का मुख पूर्व दिशा की ओर हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है, इसके साथ ही रात्रि में भोजन बनाने के बाद किचन की पूर्णरूपेण सफाई करनी चाहिये।

Exit mobile version