Site icon Buziness Bytes Hindi

Vastu Shashtra: जानें किस दिशा में करें लाफिंग बुद्धा को स्थापित

लॉफिंग बुद्धा का जन्म तो चीन से माना गया है लेकिन भारत में वास्तु शास्त्र में लॉफिंग बुद्धा का बहुत महत्व है। वहीं भारत में लॉफिंग बुद्धा को सुख सम्रद्धि और संपन्नता की निशानी माना गया है, वहीं ऐसा कहा जाता है कि अगर इन्हें सही दिशा में स्थापित किया जाये तो घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।  इसके साथ काफी लोग लॉफिंग बुद्धा को व्यापार स्थल या ऑफिसों में भी रखते हैं। 

घर में इस जगह करें स्थापित- 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक लॉफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने यानी जमीन से 30 इंच से ऊपर स्थापित किया जाना चाहिये। वहीं दरवाजे के पास रखने को लेकर इनकी मान्यता ऐसी है कि जब कोई घर आये तो मुख्य दरवाजा खोलने पर सबसे पहले लॉफिंग बुद्धा ही उन्हें दिखाई दें। 

घर में इन जगहों पर न रखें लॉफिंग बुद्धा, पड़ता है नकारात्मक प्रभाव-
वहीं अगर आप लॉफिंग बुद्धा को घर में रख रहें हैं तो इन्हें कहाँ रखना है और कहाँ नहीं इसका विशेष ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन्हें रसोईघर, डाइनिंग एरिया, बेडरूम, बाथरूम आदि के पास कभी नहीं रखना चाहिये। वहीं ऐसा करने से घर का वास्तु बिगड़ जाता है, साथ ही आपको अधिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Exit mobile version