Site icon Buziness Bytes Hindi

Vastu Shastra: घर में हो रही आर्थिक तंगी की वजह कहीं वास्‍तु दोष तो नहीं,चेक करे

कई बार ऐसा होता है कि कुछ घरों में पैसों की तंगी बनी रहती है। पति-पत्नी दोनों मिलकर कमाते हैं, इसके बाद भी घर में आर्थिक तंगी खत्म होने का नाम नहीं लेती। फालतू चीजों में पैसा खर्च हो जाता है और आप चाहकर भी पैसा बचा नहीं पाते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, आपके घर में मौजूद वास्तु दोष आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ वास्तु दोष बताने जा रहे हैं ताकि आप भी इन्हें जांच कर दूर कर सकें।

बेडरूम में बिस्तर के सामने दर्पण

बेडरूम में बिस्तर के सामने दर्पण रखना बहुत गलत माना जाता है। यह वास्तु दोष का एक बड़ा कारण है। अगर आपके घर में भी ऐसा है तो अब इसे बदल लें। ऐसे घरों में अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है और सुख-शांति की कमी रहती है। भूलकर भी बिस्तर के सामने शीशा न लगाएं। यदि इसे हटाना संभव न हो तो इसे ढक दें।

रसोई में गैस चूल्हा और पानी का स्रोत एक ही दिशा में हो

अगर आपके घर की रसोई में गैस चूल्हा और पानी का स्रोत एक ही दिशा में है तो यह भी एक बड़ा वास्तु दोष है। इसे तुरंत ठीक करें. रसोईघर में गैस चूल्हा दक्षिण दिशा में रखना सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिशा में रखने से आपसी रिश्ते मधुर रहते हैं और पैसों की कमी नहीं होती।

टूटे दरवाजे और खिड़कियाँ

अगर आपके घर में खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं या उनसे आवाजें आती हैं तो यह एक बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। टूट-फूट की मरम्मत कराएं। खिड़कियों और दरवाजों से आने वाली किसी भी तरह की आवाज से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए समय-समय पर उनके कब्जों में तेल डालते रहें ताकि आवाज न हो।

घर के मध्य में भारी वस्तुएँ

अगर आपके घर के बीच में कोई भारी सामान रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा होने पर परिवार के मुखिया पर कर्ज का बोझ बना रहता है और उसे कभी राहत नहीं मिलती। घर के मध्य भाग में भूलकर भी कोई भारी सामान न रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बाधित होता है।

मुख्य द्वार के सामने रुकावट

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए मुख्य द्वार का साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना बहुत जरूरी माना जाता है। ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के ठीक सामने कोई बड़ा पेड़ या कोई बड़ा खंभा या अन्य किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपके घर से चली जाती हैं।

Exit mobile version