Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं वरुण चक्रवर्ती


ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने इस गेंदबाज को टी-20 में चयन किया। वरुण भी अपने सेलक्शन से बेहद खुश नजर आए। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज से यह गेंदबाज बाहर किया जा सकता है।

दरअसल वरुण के कंधे में चोट के चलते उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना मुश्किल नजर आ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक वरुण के कंधे में लेब्रम टियर है, जिससे उन्हें गेंद फेंकने में दिक्कत हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक वरुण को यह इंजरी पहले से थी, लेकिन आईपीएल के दौरान यह बढ़ गई। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती को लेकर आखिरी फैसला जल्द ही लिया जाएगा।

Exit mobile version