Site icon Buziness Bytes Hindi

वरुण – आलिया फिर दिखेंगे एक साथ, दुल्हनिया के तीसरे पार्ट की तैयारी


वरुण – आलिया फिर दिखेंगे एक साथ, दुल्हनिया के तीसरे पार्ट की तैयारी

वरुण धवन और आलिया भट्ट ने आज तक जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया है सभी काफी धमाकेदार साबित हुई हैँ। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। आलिया भट्ट और वरुण धवन हंपटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद इसके तीसरे पार्ट को लेकर साथ आने वाले हैं।

इस बात को लेकर आलिया भट्ट ने हाल ही में एक हिंट दिया है। दरअसल आलिया भट्ट, वरुण धवन और शशांक खेतान ने हाल ही में वीडियो कॉल पर बात की है। इस वीडियो कॉल की स्क्रीन शॉट उन्होने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है कि.. ‘हम लोग यहां चार बाद हैं और गुपचुप तरीके से पार्ट 3 के बारे में बात कर रहे हैं।’ इसके अलावा आलिया भट्ट ने हैशटैग बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी लिखा हुआ है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया के सीक्वल को लेकर बातचीत की जा रही है। बता दें कि वरुण धवन और आलिया भट्ट की ये दोनों ही फिल्में काफी पसंद की गईं थीँ।

दोनों ने एक साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इस समय फिल्म भेड़िया को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग काफी तेजी से चल रही है।

Exit mobile version