लाइफस्टाइल डेस्क। Varanasi Travel Tips – वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है, ये हिन्दुओं के तीर्थ स्थलों में से एक है। ऐसे में अगर कभी आप वाराणसी जाएं तो ये काम वहां करना न भूले , यकीन मानिए आपका यहां अनुभव कुछ और ही होगा। वाराणसी भारतियों के साथ – साथ विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आती है, यहां के विशाल मंदिर, खूबसूरत घाट और अन्य लोकप्रिय जगहे इसे ओर खूबसूरत बनती है। लोग यहां दूर – दूर से आते है, आपको भी यहां एक बार ज़रूर जाना चाहिए।
Read also: Long Weekend Travel Ideas: 3 से 4 दिनों के घूमने के लिए बेस्ट है ये 3 जगहें!
आप वाराणसी में अपने दिन की शुरुआत गंगा नदी में नाव की सैर करके कर सकते है और साथ ही पवित्र नदी की पूजा करते साधुओं से खूब सारा आशीर्वाद ले सकते है। आपकी दिन की शुरुआत काफी सुकून भरी हो जाएगी।
वाराणसी जाएं तो यहां के खूबसूरत मंदिरो में जाना तो बनता ही है, यहां आपको हर तरफ मंदिर दिख जाएंगे। इसके अलावा, भारतीय मंदिर वास्तुकला के कुछ बेहतरीन उदाहरण भी आप वाराणसी में देख सकते है।
वाराणसी जाएं तो भव्य संध्या आरती समारोह में शामिल ज़रूर हो, आपको काफी अलग ही अनुभव मिलेगा। बता दे, ये समारोह दशावमेधा घाट पर होता है।
वाराणसी में आप लोकल बाज़ार ज़रूर जाएं, यहां आपको काफी कुछ मिलेगा। आप विश्वानाथ लेन, ठठेरी बाजार, चौक और गोदोविलिया भी ज़रूर जाएं।
Read also: Pregnancy Travel Tips: प्रेगनेंसी में सफर करते समय रखे इन बातों का ख्याल!
वाराणसी में आप लोकल चीज़ों का अनुभव ज़रूर करें, खासकर यहां के स्ट्रीट फूड जैसे की कचौड़ी सब्ज़ी, चूरा मटर, बाटी चोखा और मीठे गोल गप्पे।
