वाराणसी: कोरोना काल में बेसहारों का पेट भरने वाले रोटी बैंक के संस्थापक की मौत

उत्तर प्रदेशवाराणसी: कोरोना काल में बेसहारों का पेट भरने वाले रोटी बैंक के...

Date:


वाराणसी: कोरोना काल में बेसहारों का पेट भरने वाले रोटी बैंक के संस्थापक की मौत

वाराणसी: कोरोना काल में बेसहारा लोगों के लिए रोटी बैंक की स्थापना करने वाले समाजसेवी किशोर कांत तिवारी का गुरुवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया.

वाराणसी के समाजसेवी किशोर कांत तिवारी ने अपने रोटी बैंक से गरीब और असहाय लोगों का पेट भरा लेकिन कोरोना की चपेट में आने की वजह से उनकी मौत हो गई. किशोर ने मौत से कुछ दिन पहले फेसबुक लाइव के जरिए अपने दो वीडियो शेयर किए थे, जो अब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वो कोरोना को हल्के में न लें.

Read also: लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से ज़्यादा कोरोना के नए मामले

7 दिन पहले बनाए अपने वीडियो में किशोर कांत तिवारी बनारस में तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बारे में बता रहे हैं। किशोर कांत तिवारी की मौत से लोग सकते मे हैं. पिछले 5 दिनों से हालत खराब होने पर किशोर कांत तिवारी का दो निजी अस्पताल में इलाज कराया. दो दिन पहले उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई थी. गुरुवार को किशोर कांत ने अंतिम सांस ली.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...