Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या एयरपोर्ट के साथ होगा वंदे भारत ट्रेन का भी उद्घाटन, PM दिखाएंगे हरी झंडी

Inauguration of Shri Ram Airport in Ayodhya now on 30th December

अयोध्या में राम मंदिर से पहले श्रीराम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन की तारीख और आगे बढ़ गयी. बताया जा रहा है. अब पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पहले ये उद्घाटन 25 दिसंबर को होना था. इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी. खबर ये भी है प्रधानमंत्री मोदी इन्हीं में किसी फ्लाइट में सफर कर सकते हैं. उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री की जनसभा की भी तैयारी है. एयरपोर्ट के बाहरपीएम मोदी अयोध्या के लोगों से संवाद भी कर सकते हैं.

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारी व्यवस्था पर बारीक नज़र रखे हुआ हैं , मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन को कार्यक्रम की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे. अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है. नए एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिन्हें देखकर साफ हो गया कि राम मंदिर की तरह श्रीराम एयरपोर्ट भी वास्तुकला का अनोखा उदाहरण है. एयरपोर्ट की दो मंजिलों पर रामायण कलाकृतियाँ उकेरी गई हैं, जो अयोध्या की कहानी को दर्शाती हैं। श्रीराम एयरपोर्ट देश और दुनिया को अयोध्या से हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों और श्रद्धालुओं को राम मंदिर की भव्यता का एहसास होगा. सीढ़ीदार संरचना वाले श्रीराम एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर मंदिर जैसा एहसास मिलेगा।

श्रीराम एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो 20 करोड़ रुपये में बनाया गया है। 336.59 एकड़ क्षेत्र में बने इस हवाई अड्डे में 8000 वर्ग मीटर में इमारतें हैं। दिन-रात ऑपरेशन होगा और एक साथ चार जहाज खड़े हो सकेंगे। दिल्ली और अहमदाबाद के लिए शुरू होंगी उड़ानें, हर घंटे जाएंगी उड़ानें. दिल्ली की फ्लाइट सात दिन और अहमदाबाद की फ्लाइट तीन दिन जाएगी. हवाई अड्डे के टर्मिनल को 14 स्तंभों में विभाजित किया गया है, जो रामायण की कहानी को दर्शाएंगे। एयरपोर्ट का रनवे करीब 2200 से 3700 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा होगा.

Exit mobile version