Site icon Buziness Bytes Hindi

Valley of Flowers Trip: फूलों से भरी घाटी की ट्रिप का करे प्लान, काफी यादगार रहेगा सफर!

लाइफस्टाइल डेस्क। Valley of Flowers Trip: उत्तराखंड के चमोली जिले में विश्व प्रसिद्व फूलों की घाटी ट्रैक 1 जून से खुलने जा रहा है, यहां फूलों की खुशबू का सुखद आनंद लेने लोग दूर – दूर से आते है।, बता दे फूलों की घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में आती है, यहां आपको कई फूलो की प्रजातियों के साथ पक्षियों व जानवरों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिल सकती है। 

ये जगह अल्पाइन फूलों के आकर्षक घास के मैदानों, जानवरों और जीवों की समृद्धि और बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। ये ट्रैक कुछ घने जंगलों से होकर गुजरता है, आपको ट्रेक करते समय पुल, ग्लेशियर और झरने भी देखने को मिल सकते है। बता दे इस साल ये ट्रैक 31 अक्टूबर को बंद होगा। 

Read also: Leh-Ladakh Destination: जून में लेह-लद्दाख घूमने के लिए है परफेक्ट!

ये जगह दुर्लभ और विदेशी हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है, यहां फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां पाईं जाती हैं। लेकिन लोग यहां खूबसूरत फूल ब्रह्म कमल को देखने के लिए आते है। आपका यहां का अनुभव काफी यादगार रहेगा। 

आपकी जानकरी के लिए बता दे, यहां 2 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलती है और  इंडियन नेशनल्स के लिए टिकट की कीमत 150 रुपए है जो आपका 3 दिन तक की वैलिडिटी देता है। साथ ही नेशनल पार्क से एग्ज़िट करने का समय शाम पांच बजे है। 

 

Exit mobile version