Site icon Buziness Bytes Hindi

Vaishno Devi Yatra: मूसलाधार बारिश के चलते वैष्णों देवी यात्रा हुई बहाल,श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन

जम्मू। मूसलाधार बारिश के चलते रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा बहाल कर दी गई। बता दें कि वैष्णो देवी के आसपास पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते यात्रियों को पहले कटरा में रोक दिया गया था। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से वैष्णो देवी यात्रा शाम छह से रात आठ बजे तक बाण गंगा में रोकनी पड़ी। पहाड़ों पर ऊपर हो रही मूसलाधार बारिश का पानी बहकर वैष्णो देवी मार्ग पर आ गया। इसके बाद एहतिहाती के तौर पर कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया था। दो घंटे बाद यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया।  उधर, हिमकोटि मार्ग पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरूद्ध हो गया। पुराने मार्ग से  श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा दिन भर हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही। 

Read also: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल

बताया जाता है कि कटड़ा में गत शुक्रवार को दोपहर बारिश नहीं हुई थी। लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते दिन भर कटड़ा से सांझीछत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी काफी देर तक प्रभावित रही। दोपहर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो हिमकोटि मार्ग को बंद कर दिया गया। वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने शाम करीब चार बजे के आसपास हिमकोटि मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा को भी बंद कर दिया। इसके बाद सभी भक्तों को पुराने यात्रा मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ गया।  पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 21325 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में मत्था टेका। वहीं, शुक्रवार को शाम सात बजे तक करीब 17,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की तरफ दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे।

Exit mobile version